फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jaat reservation movement can disturbed foreign investment in gurgaon

जाट आंदोलन बिगाड़ सकता है निवेश का समीकरण

Sat, 20 Feb 2016 07:00 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
jaat reservation movement can disturbed foreign investment in gurgaon

जाट आंदोलन से गुड़गांव में चल रहे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के कार्य पर भी असर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि गुड़गांव में बेची जाने वाली 80 फीसदी सीमेंट झाड़ली (झज्जर) से आपूर्ति होती है।

विज्ञापन


जब से जाट आंदोलन आरंभ हुआ है तब से सीमेंट की आवक गुड़गांव में बुरी तरह प्रभावित है। इससे शहर में तेजी से चलने वाला कंस्ट्रक्शन कार्य काफी मंद पड़ गया है।
विज्ञापन


सोहना रोड पर चल रहे एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के काम में जुटे अभिषेक दयाल का कहना है कि सीमेंट नहीं मिलने से काम की गति मंद हो गई है। जो सीमेंट बैकअप में रखी गई थी अब वह भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसई चौक पर जेके लक्ष्मी सीमेंट स्टॉकिस्ट अनु अरोड़ा का कहना है कि जाट आंदोलन के कारण सीमेंट के भाव बढ़ गए हैं। जो सीमेंट 220 रुपये बोरी बिक रहा था अब उसका भाव 250 रुपये प्रति बोरी हो गया है।

हैपनिंग हरियाणा की सताने लगी फिक्र

jaat reservation movement can disturbed foreign investment in gurgaon

उन्होंने कहा कि जाट आंदोलन ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही सीमेंट प्रति बोरी 300 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा। खंडेलवाल स्टील के संचालक परमिल खंडेलवाल का कहना है आरक्षण आंदोलन के कारण सीमेंट की आवक नहीं हो पा रही है।

आरक्षण की मांग को लेकर रोहतक से शुरू हुए जाटों का आंदोलन गुड़गांव पहुंचने से प्रदेश सरकार की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

मनोहर सरकार को साइबर सिटी में 7 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले हैपनिंग हरियाणा की फिक्र सता रही है। सूत्रों का मानना है कि जाट आंदोलन विदेशी निवेश में रोड़ा साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री को भेजा गुड़गांव

jaat reservation movement can disturbed foreign investment in gurgaon

सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार को आंदोलन शुरू होने के बाद से ही साइबर सिटी पर सरकार के आला अधिकारी की नजर थी, लेकिन शुक्रवार को इसका दायरा बढ़ने की खबर आते ही जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव को इस बारे में सूचना दी गई।

जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। गुड़गांव में 15 जगहों पर आंदोलन की खबर पर मुख्यमंत्री के आदेश पर कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को गुड़गांव भेजा गया। उन्होंने जाटों से आंदोलन खत्म करने की अपील की।

बता दें कि गुड़गांव में 7 से 9 मार्च को हैपनिंग हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिये विदेशी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए राजी करना और उन्हें नए उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करना है।

औद्योगिक हब में अशांति बनी चुनौति

jaat reservation movement can disturbed foreign investment in gurgaon

09 मार्च को होने वाले प्रवासी दिवस के जरिये हरियाणा के बाहर के उद्योगपतियों पर खास ध्यान है, लेकिन प्रदेश में जाट आंदोलन और इससे हो रही अव्यवस्था ने सरकारी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

उद्योगपतियों का कहना है कि अगर इसी तरह से माहौल रहा तो प्रदेश में निवेश करना मुश्किल हो जाएगा, हाल ही में मुख्यमंत्री चीन, जापान, कनाडा समेत अन्य देशों का दौरा कर वहां के निवेशकों को आमंत्रित करके आए थे।

वहीं, पहले से साइबर सिटी के औद्योगिक हब में अशांति सरकार के लिए चुनौति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed