फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   J & k bank arrested for damages of Rs 27 crore in delhi

जेएंडके बैंक को 27 करोड़ की चपत लगाने वाला आरोपी अरेस्ट, लैटर ऑफ क्रेडिट के जरिये किया था फर्जीवाड़ा

Fri, 20 Jul 2018 08:01 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
J & k bank arrested for damages of Rs 27 crore in delhi
j&k bank

लैटर ऑफ क्रेडिट के जरिये जम्मू एंड कश्मीर बैंक को 27 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले मुख्य आरोपी संत नगर निवासी अतुल कुमार (40) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। ये फर्जीवाड़ा 2014 में हुआ था। दो आरोपियों पवन गुप्ता व चंद्रप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, अतुल कुमार ने दो साथियों व्यवसायी पवन गुप्ता व चंद्रप्रकाश के साथ मिलकर सिंडीकेट बैंक का फर्जी लैटर ऑफ क्रेडिट बनाया। इस लैटर के आधार पर इन्होंने जम्मू एंड कश्मीर बैंक से 27 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। वर्ष 2018 में जब जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने सिंडीकेट बैंक से 27 करोड़ रुपये वापस मांगे, तो पता लगा कि बैंक ने कोई लैटर ऑफ क्रेडिट दिया ही नहीं है। इसके बाद ये फर्जीवाड़ा सामने आया। सिंडीकेट बैंक ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में की।
विज्ञापन

 

किस तरह बनाया लैटर ऑफ क्रेडिट, चल रही जांच
लैटर ऑफर क्रेडिट एक तरह की गारंटी होती है। एक बैंक लोन देने के लिए दूसरे बैंक को लैटर ऑफ क्रेडिट देता है। अगर लोन देने वाला पैसे नहीं देगा, तो गारंटी लेने वाला बैंक पैसे देगा। इस मामले में सिंडीकेट बैंक ने आरोपियों को कोई लैटर ऑफ क्रेडिट जारी नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने सिंडीकेट बैंक का फर्जी लैटर ऑफ क्रेडिट बनाया था और उसे जम्मू एंड कश्मीर बैंक को देकर 27 करोड़ का लोन ले लिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने किस तरह से लैटर ऑफ क्रेडिट तैयार किया। गौरतलब है कि भगोड़े डायमंड व्यवसायी नीरव मोदी ने भी बिना कुछ गिरवी रखे पंजाब ऑफ नेशनल बैंक के  अधिकारियों की सांठगांठ के चलते लैटर ऑफ क्रेडिट ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed