फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IYC national president Uday Bhanu Chib arrested, police call him mastermind

Delhi NCR News: एआई समिट हंगामा- आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के लिए उपयोगी
विज्ञापन

- जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के टी-शर्ट उतार प्रर्दशन मामले में आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को लंबी पूछताछ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इस हंगामे का मास्टरमाइंड व साजिशकर्ता हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पहली बार अधिकारिक बयान दिया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनकारी उनके निर्देश पर भारत मंडपम में आयोजित समिट में घुसे थे।
चिब ने ही उनको लॉजिस्टिक हेल्प की थी। चिब की गिरफ्तारी मेमो में उन्हें भारत मंडपम में गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने का मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड बताया गया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और दंगे जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की। दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर एआई समिट के दौरान शर्टलेस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस मामले में अब कुल आठ गिरफ्तारी हो गई हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। चिब को मिलाकर मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रमुख जगहों की सुरक्षा बढ़ाई : चिब की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से नई दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की है। तिलक मार्ग पुलिस थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां फिलहाल चिब को हिरासत में रखा है, जबकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर अवरोधक लगाए हैं और दंगा-रोधी टीम तैयार हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और अर्द्धसैन्य बल की अतिरिक्त टुकडय़िों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में मामला दर्ज किया
पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अतिरिक्त धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव विरोधी हानिकारक कृत्य) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक बयान) शामिल हैं, जिनमें तीन साल तक की कैद का प्रावधान है। आपराधिक साजिश, लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालना, लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी किए गए आदेश की अवज्ञा, गैरकानूनी सभा और साझा मंशा के आरोप पहले ही प्राथमिकी में जोड़ दिए गए थे।
हर आरोपी की भूमिका जांची जा रही
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है तथा और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम का पता लगाने, विरोध प्रदर्शन की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और प्रवेश रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रहे हैं।
पुलिसकर्मियों पर हमला किया
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तारी के आधार बताते हुए कहा कि आप (हरि सिंह चिब, 40 ) 20 फरवरी को भारत मंडपम प्रगति मैदान में एआई शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 में गैरकानूनी सभा की घटना के मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड हैं, जहां सह-अभियुक्त व्यक्तियों द्वारा राष्ट्र-विरोधी नारे लगाए गए और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने कृष्ण हरि, कुंदन यादव, नरसिम्हा यादव, अजय कुमार यादव आदि के साथ साजिश रचकर पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्य के दौरान बाधित किया और उन पर हमला किया।

जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं
उदय भानु चिब के पिता हरि सिंह चिब भी कांग्रेसी नेता हैं। वह जम्मू कश्मीर छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उदय जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्ष 2023 में यूथ कांग्रेस के महासचि व 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article