{"_id":"56ebfb9c4f1c1b1d318b47de","slug":"its-necessary-for-employees-to-attend-npr-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीआर की ट्रेनिंग में शामिल न होने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीआर की ट्रेनिंग में शामिल न होने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
training
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडग़ांव नगर निगम क्षेत्र के जोन-3 में जनगणना आधारित नेशनल पॉपूलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने और नागरिकों के आधार नंबर को एनपीआर डाटाबेस में फीड करने के उद्देश्य से शुक्रवार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के प्रांगण में आयोजित शिविर में स्कूल अध्यापकों व आशा वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-3 वाईएस गुप्ता ने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी जोन-3 में एनपीआर कार्य करने के लिए लगाई गई है और वह ट्रेनिंग में नहीं आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनपीआर में आधार नंबर फीड करके अपडेट किया जाना है, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर लोगों के आधार नंबर लेंगे और उसे एनपीआर में फीड करेंगे। इस कार्य के दौरान यदि कोई व्यक्ति बेसिक इंफार्मेशन जैसे नाम में गलती, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, घर का पता या जन्म स्थान जैसी त्रुटियों को दूर करवाना चाहता है तो वह भी ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी तहसीलदार, सभी नगर पालिकाओं के सचिव और नगर निगम के मामले में जोनल टैक्सेशन ऑफिसरों को चार्ज ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जिले में इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी गुरविंद्र सिंह चार्ज ऑफिसरों के साथ तालमेल करके इस कार्य को पूरा करवाएंगे। गुप्ता ने कहा कि प्रगणकों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें इस कार्य में कोई परेशानी न हो।
जोन-4 का प्रशिक्षण शिविर आज
गुडग़ांव नगर निगम जोन-4 क्षेत्र में जनगणना आधारित नेशनल पॉपूलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने और नागरिकों के आधार नंबर को एनपीआर डाटाबेस में फीड करने का कार्य शुरू किया जाना है। इसके लिए शनिवार, 19 मार्च को प्रात: 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जोन-4 क्षेत्र के लिए नियुक्त जार्च ऑफिसर सतवीर सिंह ने बताया कि एनपीआर कार्य को पूरा करने के लिए एनजीओ, आरडब्ल्यूए तथा संबंधित निगम पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता सहित पॉलिथीन फ्री अभियान व संपत्ति कर अदा करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।