फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   itbp jawan raped woman and made mms

FB दोस्त बन जवान ने लूटी आबरू, बनाया वीडियो

Sun, 23 Aug 2015 02:02 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
itbp jawan raped woman and made mms

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर आईटीबीपी के एक जवान ने दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने प्रीत विहार थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती परिवार के साथ विश्वास नगर में रहती है। कुछ माह पूर्व फेसबुक पर उसकी पहचान चंडीगढ़ में तैनात आईटीबीपी के जवान राहुल शर्मा से हुई। दोनों की फोन पर बात होने लगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों राहुल दिल्ली आया। दोनों एक दूसरे से मिले। राहुल ने युवती से प्यार करने की बात कर शादी की इच्छा जताई। राहुल वापस लौट गया। इस बीच बृहस्पतिवार को राहुल दोबारा दिल्ली आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के दौरान बनाई वीडियो

itbp jawan raped woman and made mms

उसने युवती को वीथ्रीएस मॉल के पास बुलाया। उसने कहा कि वह 15 दिन की छुट्टी लेकर आया है। राहुल बहाने से उसे निर्माण विहार के एक होटल में ले गया।

वहां जल्द शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात के दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता ने शुक्रवार मामले की शिकायत प्रीत विहार थाने में की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि वह आईटीबीपी का जवान है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed