{"_id":"be9172b95990a25ec8df924d00b36015","slug":"itbp-inspector-crushed-by-speeding-truck-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP इंस्पेक्टर को ट्रक ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP इंस्पेक्टर को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 May 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में सोमवार तड़के एक ट्रक ने आईटीबीपी में तैनात एक इंस्पेक्टर को कुचल दिया। पीड़ित की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले इंस्पेक्टर की पहचान मूलत: मंडी, हिमाचल प्रदेश निवासी कुलदीप चंद शर्मा (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखकर परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलत: मंडी के विटावर गांव निवासी कुलदीप चंद शर्मा लोधी कॉलोनी स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के आईटीबीपी में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। सोमवार सुबह वह अपने गांव से बस पकड़कर कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंचे। जहां से वह संगम विहार स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुलवर्ड रोड पर सड़क पार करने के दौरान एक ट्रक ने उनको कुचल दिया। चालक ने दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पीछा कर चालक को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप के शव को कब्जे में ले लिया। उनके पास से मिले आईकार्ड से कुलदीप की पहचान हुई। पुलिस ने उनके परिवार वालों और आईटीबीपी के अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा बेटा आशीष शर्मा और बेटी कल्पना शर्मा है। आशीष नेवी में बतौर सार्जेंट काम करता है। जबकि कल्पना अभी पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने चालक नरेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।