राजधानी में ऐसा रहा रमजान का शानदार आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रहमत और बरकत का महीना रमजान का शुक्रवार को जोर शोर के साथ स्वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोपहर में मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की। पवित्र रमजान माह का पहला दिन ही जुमा होने से खुशी में और इजाफा दिखा।
मुस्लिम बहुल इलाकों में वैसे तो बृहस्पतिवार की शाम से रौनक छा गई। देर शाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की और शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज अदा की।
जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने बताया कि इस माह को पवित्र रमजान के नाम से जानते हैं। इस दौरान हमें बुराइयों से बचकर रहना है।
बाजारों में भी जबरदस्त रौनक
कोई भी गलत कार्य नहीं करना। सभी कोशिश करें वह अच्छा कार्य करें और अन्य लोगों को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करें। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने एकसाथ नमाज अदा की।
बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बाजार खाने के सामान से पट गए हैं। लोग भी जमकर खरीदारी करने पहुंचे। शाम के समय तो बाजार लोगों से ठसाठस भरे हुए थे और इफ्तार के सामान की खास तैयारियां की गईं।
रमजान का पहला दिन होने के चलते शाम को अनेक स्थानों पर लोगों ने एकसाथ रोजा खोला।