फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IT raid: 80 crore tax evasion found

आयकर का छापाः 80 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Thu, 27 Mar 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 27 Mar 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
IT raid: 80 crore tax evasion found

एक गुप्त सूचना के आधार पर वाणिज्य कर विभाग की 12 टीमों ने लोहा निर्माता कंपनी के छपरौला स्थित तीन फर्माें में एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में 80 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे अतिरिक्त आयुक्त सुरेश कुमार के निर्देशन में वाणिज्य कर विभाग की 12 टीमों ने एक साथ लोहा निर्माता कंपनी के तीन फर्मों पर छापे मारे। इस दौरान पिछले दो वर्षों के रिकार्ड देखने पर अधिकारियों को बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली हैं।
विज्ञापन


लोहा निर्माता कंपनी की तीन फर्मों पर छापा
बिक्री कर कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) ज्योति स्वरूप शुक्ला ने बताया कि, लोहा निर्माता कंपनी के छपरौला स्थित तीन फर्मों ट्रेडिंग, ट्रांसपोर्ट और कांटे पर छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में भारी मात्रा में अनियमित खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 व 2013-14 के स्टॉक रजिस्टर, लेखा पुस्तिका, स्टॉक ट्रांसफर की जांच की गई। जांच में लेखा पुस्तिका में इंट्री भी नियमित नहीं मिली है। संयुक्त आयुक्त एके राय ने कहा कि खरीद-फरोख्त के मामले में कंपनी मनमाना तरीका अपना रही थी।

छापेमारी टीम में अतिरिक्त आयुक्त एएन अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त (एसआईवी) मिथिलेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed