फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It is mandatory to update the mobile number with the Transport Department.

Delhi NCR News: परिवहन विभाग के पास मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने उठाया कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में अब सभी वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को परिवहन विभाग के पास अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य हो गया है। विभाग ने यह कदम ऑनलाइन सेवाओं को पूरी तरह प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग ने दिल्ली में पंजीकृत वाहन चालकों को उनके मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर नंबर अपडेट कराने की अपील की है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यदि किसी वाहन मालिक को यह संदेश नहीं मिला है, तो इसका अर्थ है कि उनका मोबाइल नंबर गलत है या सिस्टम में अपडेट नहीं है।
विज्ञापन

विभाग की योजना है कि जिन वाहनों के मोबाइल नंबर उनके आरसी (वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र) या ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक नहीं हैं, उन्हें प्रदूषण प्रमाण पत्र और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट न होने से ई-चालान की सूचना भी संबंधित वाहन मालिकों तक नहीं पहुंच पाती, जिससे कार्रवाई में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि वाहन मालिक आसानी से घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए वाहन पंजीकरण से जुड़े नंबर को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed