{"_id":"5d5d49f88ebc3e6ca42f4747","slug":"iskcon-temple-ready-to-celebrate-janmashtami-festival-with-aprox-4-lakh-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी, चार लाख दर्शनार्थियों के आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी, चार लाख दर्शनार्थियों के आने की संभावना
Thu, 22 Aug 2019 02:14 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
नोएडा इस्कॉन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, लोगों में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। कान्हा के स्वागत के लिए कृष्णभक्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नए उल्लास और उर्जा से भरपूर त्योहार के इस शुभ अवसर पर नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं हैं। इस्कॉन नॉएडा में जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
सूचना है कि इस बार जन्माष्टमी के मौके पर चार लाख दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। इतनी संख्या में दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी सुबह की मंगला आरती से लेकर कान्हा के जन्म होने तक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अगले दिन इस्कॉन संस्थापकाचार्य श्री प्रभुपाद जी का अविर्भाव दिवस भी मनाया जायेगा। इसके बाद दर्शन के लिए आए सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
इस्कॉन नॉएडा के अग्रिम कार्यक्रम
सिर्फ जन्माष्टमी ही नहीं, बल्कि आने वाले कई दिनों तक इस्कॉन नॉएडा में अलग-अलग कार्यक्रम चलते रहेंगे। आने वालेकार्यक्रमों की सूची नीचे दी जा रही है-
| जन्माष्टमी | 24 अगस्त दिन शनिवार |
| श्री प्रभुपद अविर्भाव दिवस | 25 अगस्त दिन रविवार |
| राधाष्टमी | 6 सितम्बर दिन शुक्रवार |
| उमंग
(यूथ फेस्टिवल, 16 से 32 वर्ष के युवकों के लिए) |
15 सितम्बर दिन रविवार |
| तरंग ( विवाहित दम्पति के लिए ) | 22 सितम्बर दिन रविवार |