{"_id":"5b9ff105867a557f6b0b867d","slug":"isjk-terrorists-talk-to-bbm-group-big-revealed-in-inquiries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पकड़े गए आतंकियों का बड़ा खुलासा, यह बात जानकर स्पेशल सेल के अधिकारी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पकड़े गए आतंकियों का बड़ा खुलासा, यह बात जानकर स्पेशल सेल के अधिकारी हैरान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के आतंकी बीबीएम ग्रुप पर बात करते थे। इस ग्रुप से चार से पांच आतंकी जुड़े हुए थे। गिरफ्तार आतंकियों के बीबीएम ग्रुप से आईएसजेके के स्वयंभू चीफ नजीर डार उर्फ आसिफ जुड़ा हुआ था।
यह खुलासा आतंकी परवेज राशिद लोन उर्फ शाहिद (24) और जमशीद जहूर पॉल (20) ने किया है। आतंकियों ने बताया है कि नजीर डार ने मोबाइल पर उन्हें बात नहीं करने की सख्त हिदायत दे रखी थीं। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द वह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आईएसजेके के अन्य आतंकियों का भी इस तरह का एक ग्रुप बना हुआ है। बीबीएम ग्रुप पर आईएसजेके का लोगो लगा हुआ है। आईएसआईएस और आईएसजेके का लोगो एक ही तरह का है। आईएसजेके लोगों में सिर्फ जेके अलग से लिखा हुआ है। बाकी सब एक सामान है।

नजीर ने डलवाए थे आतंकियों के खाते में डेढ़ लाख रुपये
स्पेशल सेल ने बताया कि दोनों आतंकियों के खाते में करीब डेढ़ लाख रुपये नजीर डार ने ही डलवाए थे। यह पैसे डार ने आतंकियों को हथियार खरीदने के लिए दिए थे।
पकड़े गए आतंकियों ने दिल्ली व यूपी में अपने खातों से पैसे निकाले हैं। जम्मू एंड कश्मीर बैंक व पंजाब नेशनल बैंक में इनके खाते हैं। दोनों आतंकी परवेज राशिद व जमशीद जहूर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

मुंगेर की बनीं पिस्टल नाबालिग ने दिया था
जांच में ये भी पता चला है कि आर्डिनेंस फैक्टरी की पिस्टल के अलावा मुंगेर की पिस्टल भी एक नाबालिग ने परवेज को मुहैया कराई थी। पुलिस को इस नाबालिग ने बताया है कि उसे यह पिस्टल अन्य नाबालिग ने दी थी। अब पुलिस नाबालिग को ढूंढ रही है।
गौरतलब है कि आर्डिनेंस फैक्टरी की पिस्टल आतंकियों को एक नाबालिग ने अपने रिश्तेदार के घर से चोरी कर दी थी। आतंकियों तक पिस्टल पहुंचाने में करीब पांच नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी नाबालिग के माता-पिता को नोटिस दे दिया गया है। इनके खिलाफ कलंदरा बनाकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।