फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   isis terrorist arrest issue: abducted a boy from rohtak

आईएस के संदिग्ध आतंकी मामला : रोहतक से एक युवक को उठाया

Sun, 07 Feb 2016 11:58 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Feb 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
isis terrorist arrest issue: abducted a boy from rohtak

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध आतंकी मोहसिन इब्राहिम सैयद को गिरफ्तार करने के बाद रोहतक से एक युवक को उठाया है।

विज्ञापन


इस युवक को शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। युवक पर गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहसिन इब्राहिम को शरण देने का आरोप है।

संदिग्ध आतंकी मोहसिन से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि यह जयपुर (राजस्थान) भी गया था, वहां आईएस में लड़ाके भर्ती करने के लिए कई दिन रहा था।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहसिन इब्राहिम को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। मोहसिन से पूछताछ के बाद रोहतक से मुस्तकी नामक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मुस्तकी से पूछताछ की जा रही है। उससे ये पता किया जा रहा है कि उसका मोहसिन से क्या संबंध है, वह मोहसिन से कब संपर्क में आया, क्या उसने मोहसिन इब्राहिम को शरण दी थी और किसके कहने पर शरण दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहतक से पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक के पास पासपोर्ट है।

मोहसिन से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि वह रोहतक व उत्तराखंड के अलावा जयपुर, राजस्थान भी गया था। यहां ये आईएस के लिए लड़ाके तलाश कर रहा था। दिल्ली पुलिस की टीम रोहतक व जयपुर में छापेमारी कर रही है।


संदिग्ध आतंकी ने ये भी खुलासा कि वह भारत में मौजूद (काफी पकड़े गए हैं) आईएस के संदिग्ध आतंकियों को आपस में जोड़ने का काम कर रहा था।

चेन्नई से सीरिया भागे मुुंबई के युवक सुल्तान के कहने पर वह भारत में मौजूद आईएस के आतंकियों के लिए फाइनेंस कर रहा था। मोहसिन इब्राहिम के पास हवाला के जरिये पाकिस्तान से दुबई होकर पैसा आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed