फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISIS slogans on Delhi University wall, ABVP files police complaint

DU की दीवारों पर लिखे ISIS समर्थित नारे, एबीवीपी ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 28 May 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
 ISIS slogans on Delhi University wall, ABVP files police complaint
डिपार्टमेंट की दीवार पर लिखे आईएसआईएस समर्थिक स्लोगन। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स के कॉमर्स डिपार्टमेंट व सोशल वर्क डिपार्टमेंट की दीवार पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थित नारे लिखे जाने से तनाव हो गया है। छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए मौरिस नगर थाने में एक शिकायत दी है। 

विज्ञापन


संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके का मुआयना किया है और जांच में जुट गई है। अभी शिकायत के मद्देनजर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


डूसू सचिव अंकित सिंह सांगवान ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने बताया कि कॉमर्स डिपार्टमेंट की दीवार पर कुछ आपत्तिजनक लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही डूसू सचिव अंकित वहां पहुंचे। अंकित के मुताबिक, दीवार पर कुछ दूसरी भाषाओं में लिखा हुआ है जिसका अर्थ उन्हें नहीं समझ में आया है। अंकित ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत डीयू प्रशासन व पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत देने के बाद इन नारों को पेंट कर छिपाने का आरोप भी लगाया गया है। उन्होंने राष्ट्र विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है और मामले की जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed