फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISIS may arrange attacks in Delhi: Bassi

दिल्ली में हो सकता है ISIS का हमला: बस्सी

Wed, 05 Aug 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Aug 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
ISIS may arrange attacks in Delhi: Bassi

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा कि आईएसआईएस समेत अन्य आतंकी संगठन 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में आतंकी हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन


सभी पुलिसकर्मियों को बहुत चौकन्ना व अलर्ट रहने की जरूरत है। आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठाने हैं।

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए सिविल लाइंस स्थित शाह ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित दिल्ली पुलिस के सभी इंस्पेक्टरों, थानाध्यक्षों व वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में बस्सी ने यह बात कही।

इस बार आतंकी हमले के ज्यादा इनपुट्स

ISIS may arrange attacks in Delhi: Bassi

दोपहर 3 से लेकर 4:30 बजे तक चली बैठक में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर हमेशा आतंकी हमले की धमकियां रहती हैं।

इस बार आतंकी हमले के ज्यादा ही इनपुट्स हैं। आईएसआईएस आतंकी संगठन इस बार आतंकी हमला करवा सकता है। पंजाब में भी आतंकी हमला हो सकता है।

विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि आतंकी संगठन किसी न किसी मॉड्यूल से आतंकी हमला करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए हर संभव बंदोबस्त

ISIS may arrange attacks in Delhi: Bassi

ऐसे में हर चीज को संदेह की नजर से देखना है। आतंकी हमलों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे। जिस तरह से पुलिसकर्मी पहले भी दिल्ली को सुरक्षित करते आए हैं उसी तरह इस बार भी 15 अगस्त को सुरक्षा करनी है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर देने के लिए कहा। महिलाओं की अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अगर कोई कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed