फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "IS it unfortunate to expose the lies of Pakistan?"

'क्या पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना दुर्भाग्यपूर्ण है?'

Wed, 05 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
"IS it unfortunate to expose the lies of Pakistan?"
केजरीवाल
सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी वीडियो संदेश पर मचे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। 
विज्ञापन


पार्टी की दलील है कि केजरीवाल की विनम्र गुजारिश पर भाजपा नेता जिस तरह राजनीति कर रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि आप को भारतीय सेना पर नाज है।

सेना ने मोदी सरकार की अगुवाई में पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकवाद और उसके संरक्षक पाकिस्तान के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भारतीय सेना के साथ है। 
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी को बेहद पीड़ा पहुंची है'

"IS it unfortunate to expose the lies of Pakistan?"
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

संजय सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के झूठ से दुखी होकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री से विनम्र अपील की थी। पूरे देश को अपेक्षा थी कि केंद्र सरकार कोई सकारात्मक कदम उठाएगी। 

जिस तरह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार सुबह कहा कि केजरीवाल को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए और दोपहर बाद रविशंकर प्रसाद का बयान आया कि केजरीवाल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, उससे पार्टी को बेहद पीड़ा पहुंची है।

संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या सेना और प्रधानमंत्री को सेल्यूट करना राजनीति है, क्या पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed