फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Is Covid-19 infection becoming dangerous again in the capital? OPD banned for two weeks in AIIMS

क्या राजधानी में फिर खतरनाक होने लगा कोविड-19 का संक्रमण? एम्स में दो हफ्ते ओपीडी पर रोक

Wed, 02 Sep 2020 07:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 02 Sep 2020 07:36 PM IST
सार

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके शर्मा ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार आपातकालीन और अर्ध आपातकालीन मरीजों को पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और जनरल निजी वार्ड को दो सप्ताह तक बंद करने का निर्णय लिया गया है...

विज्ञापन
Is Covid-19 infection becoming dangerous again in the capital? OPD banned for two weeks in AIIMS
कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

क्या दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण फिर खतरनाक रूप ले रहा है? दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण को लेकर पटरी पर लौट रही जिंदगी के लिए क्या फिर कोई बड़ी चेतावनी है? यह हम नहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा दो सप्ताह के लिए ओपीडी बंद करने के कारण लोगों में फैला डर है। इनकम टैक्स विभाग से रिटायर डीके कपूर को मंगलवार को एम्स में की गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में जाना था।

विज्ञापन


डीके कपूर का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण खतरनाक तरीके से लौट रहा है। इसलिए वहां अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी को बंद करने का फैसला किया है। पहले भी कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने  की दर देखकर एम्स प्रशासन ने ओपीडी की सेवा बंद कर दी थी। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के एक चिकित्सक का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैं। आईसीयू में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

एम्स ने क्यों बंद की ओपीडी

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके शर्मा ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार आपातकालीन और अर्ध आपातकालीन मरीजों को पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और जनरल निजी वार्ड को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अगले दो सप्ताह तक ये सेवाएं बंद रहेंगी।

कोविड-19 संक्रमण पर काम कर रहे मैक्स अस्पताल के डा. अश्विन चौबे ने कहा कि कोविड-19 का वायरस लगातार म्यूटेट कर रहा है। उसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। इसलिए जब तक कोई कारगर वैक्सीन न आ जाए, तब तक सावधान रहने की आवश्यकता है। डा. चौबे का कहना है कि वैक्सीन के आने के कुछ समय बाद तक इसी तरह की स्थितियां बनी रहेंगी।

इस बारे में आईआईटी एलुमिनाई काउंसिल के चेयरमैन और कोविड-19 संक्रमण पर रिसर्च में सक्रिय रवि शर्मा का कहना है कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने में कोई ढील नहीं देनी चाहिए।

अभी जो वैक्सीन आने की चर्चा है, उसकी असर को लेकर तस्वीर बहुत साफ नहीं है। रवि शर्मा का कहना है कि इधर कुछ दिनों से दिल्ली, एनसीआर के लोग संक्रमण से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में तमाम बड़े लोग इसका शिकार हो गए। इसलिए जनता को जागरुकता, सावधानी नहीं छोड़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed