फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IRS Officer Daughter Death Former Domestic Helper Brutally Murders After Misdeed

IRS अधिकारी की बेटी से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद हत्या की, चेहरे और छाती को बुरी तरह नोचा; चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 22 Apr 2026 09:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 09:32 PM IST
सार

कैलाश हिल में बुधवार को आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा पर नौकरी से निकालने की रंजिश में वारदात का आरोप है।

विज्ञापन
IRS Officer Daughter Death Former Domestic Helper Brutally Murders After Misdeed
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इलाके में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय इकलौती बेटी की उनके पूर्व घरेलू सहायक ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। इसने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका अपने माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल स्थित एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसके माता-पिता रोजाना की तरह जिम के लिए घर से निकले थे। उस समय युवती घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

युवती के चेहरे व छाती को नोंचा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या की। उसने युवती के चेहरे व छाती को बुरी तरह नोच दिया। दरिंदगी की असली सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। पांच डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आस्था कुंज पार्क से कॉलोनी के अंदर घुसा आरोपी
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक को बिल्डिंग में आते-जाते देखा गया, जिसकी पहचान परिवार के पूर्व घरेलू सहायक के रूप में हुई। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुंडरोली गांव निवासी राहुल मीणा के रूप में की गई है।

वह वारदात के बाद घर से कुछ कीमती सामान भी अपने साथ ले गया। सीसीटीवी फुटेज में वह एक बैग के साथ नजर आया है। वह आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस की ओर से कॉलोनी में दाखिल हुआ था और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया।

नौकरी से निकालने का बदला दुष्कर्म व हत्या से लिया
राहुल को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार को उस पर घर के सामान से जुड़े पैसों में हेराफेरी का शक था, जिसके चलते उसे हटाया गया था। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बदला लेने के उद्देश्य से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

मृतका ने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed