फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irritability is increasing due to lack of blood, not mental stress

Delhi NCR News: मानसिक तनाव नहीं, खून की कमी से बढ़ रहा चिड़चिड़ापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रवीण ने बताई बड़ी वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में चिड़चिड़ापन एक आम समस्या बन चुकी है। इसे लेकर लोग अक्सर डिप्रेशन और तनाव में भी रहने लगते हैं। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे एक बड़ी वजह एनीमिया है। खासकर महिलाओं में एनीमिया न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस स्थिति में शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इसका सीधा असर मानसिक संतुलन पर पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति में जल्दी थकान, सांस लेने में दिक्कत, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत और भावनात्मक रूप से अस्थिरता जैसी समस्याएं आने लगती हैं। इस कारण एनीमिया से पीड़ित लोगों में चिड़चिड़ापन, बैचेनी और उदासी के लक्षण बढ़ने लगते हैं।






हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला एनीमिया सबसे आम है। गलत खानपान, जंक फूड की बढ़ती आदत प्रमुख कारण हैं। कई मामलों में लोग मानसिक परेशानी समझकर एंटी-डिप्रेशन दवाएं लेने लगते हैं, जबकि असली समस्या खून की कमी होती है। महिलाओं में एनीमिया का असर अधिक गंभीर देखा जा रहा है। माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, गर्भावस्था और स्तनपान के समय पोषण की कमी मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक पोषण उतना ही जरूरी है। आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 से भरपूर आहार न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि चिड़चिड़ापन और मानसिक असंतुलन को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article