{"_id":"24f79a27319c74af74aee917286f642d","slug":"iron-business-and-retired-chief-engineer-reconstructed-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी और रिटायर्ड चीफ इंजीनियर का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा कारोबारी और रिटायर्ड चीफ इंजीनियर का घर खंगाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर सी-ब्लाक में शनिवार रात कच्छाधारी चार चोरों ने लोहा कारोबारी संजय बंसल और पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर वीपी शर्मा के घरों को खंगाला।
विज्ञापन
ग्रिल काटकर घुसे चोर लोहा कारोबारी के घर से एक लाख कीमत केजेवर और नगदी ले गए, जबकि रिटायर्ड इंजीनियर के घर से कपड़े और सामान। उन्होंने दो अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की, मगर ग्रिल नहीं काट सके।
विज्ञापन
चोरों के चेहरे लोहा कारोबारी के पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज केजरिये पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
केसी-137 निवासी संजय बंसल ने बताया कि शनिवार रात वे प्रथम तल पर पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सोए थे, दूसरे में नौकर सोया था। दो कमरे बंद थे, जिनमें अलमारी रखी थी। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी मां सोई थीं।
विज्ञापन
रविवार सुबह वे जगे तो देखा कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने नौकर को आवाज दी। नौकर ने बताया कि उसका कमरा भी बाहर से बंद है। तब उन्होंने नीचे से मां को आवाज दी, जिन्होंने गेट खोले। चोरों ने घर खंगाला हुआ था।
ग्रिल कटी हुई थी। एक लाख की ज्वेलरी और 10 हजार रुपये गायब थे। दूसरी तरफ, केसी-170 में रिटायर्ड इंजीनियर पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा आस्ट्रेलिया में है। उन्होंने बताया कि सुबह वे जगे तो ग्रिल टूटे देखी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर कपड़े और कुछ सामान ले गए हैं।
सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब 1:25 बजे चार बदमाश नजर आ रहे हैं, जो सिर्फ अंडरवियर पहने हैं।
फुटेज में वे घर के ओपन स्पेस में लगे एक सीसी टीवी कैमरे की डायरेक्शन बदलते और दूसरे पर कपड़ा डालते हैं। रिपोर्ट लोहा कारोबारी ने दर्ज कराई है।