फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irom Sharmila expressed desire in court, she wanted to meet pm

कोर्ट में इरोम शर्मिला ने जाहिर की इच्छा, कहा पीएम से मिलना चाहती हूं

Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Irom Sharmila expressed desire in court, she wanted to meet pm
इरोम शर्मिला

अगर सरकार मणिपुर में लागू सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) को हटा लेगी तो मैं अपना अनशन वापस ले लूंगी। यह बात मंगलवार को इरोम शर्मिला ने पटियाला हाउस कोर्ट में कही।

विज्ञापन


शर्मिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और इस मुद्दे पर चर्चा करने की भी इच्छा जाहिर की। महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष शर्मिला के खिलाफ अंतिम जिरह करते हुए अभियोजन ने कहा कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी और उसके खिलाफ यह मामला बनता है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इरोम शर्मिला को आमरण अनशन करने के मामले में जंतर मंतर से चार अक्तूबर 2006 को गिरफ्तार किया था। तब से शर्मिला पर खुदकुशी की कोशिश का मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अनशन को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही थी

Irom Sharmila expressed desire in court, she wanted to meet pm
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

कोर्ट ने चार मार्च 2013 को आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था। अदालत ने शर्मिला के वकील वीके ओहरी की दलीलें सुनने के लिए बुधवार की तारीख तय की है।

मामले की सुनवाई के दौरान शर्मिला ने कहा कि वह अनशन को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही थी। यह बेहद प्रभावशाली है और यह अपराध नहीं है। महात्मा गांधी ने अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए अनशन का सहारा लिया था।

यह मुकदमा लड़ते लड़ते मैं अब थक चुकी हूं। मामले की सुनवाई के दौरान शर्मिला ने कहा कि देश में लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को हाथ मिलाना चाहिए। यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार सामिति की जानकारी में आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed