फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irani education dispute, order to Ec for present documents

स्मृति ईरानी शिक्षा विवाद, चुनाव आयोग को दस्तावेज पेश करने का निर्देश

Wed, 04 May 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Irani education dispute, order to Ec for present documents
स्मृति ईरानी

पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने दिल्ली चुनाव आयोग को वह दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है जो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी हलफनामे में संलग्न किए थे। स्मृति ईरानी पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा के संबंध में गलत जानकारी दी थी। मामले की अगली सुनवाई छह जून को होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने 2004, 2011 व 2014 के चुनावी हलफनामों में अपनी शिक्षा के बारे में गलत व भ्रामक जानकारी दी थी। इस बाबत स्वतंत्र पत्रकार अहमर खान ने कोर्ट में शिकायत दायर की है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने ईरानी के शिक्षा संबंधी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। इसके अलावा गुजरात व उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ईरानी के चुनावी हलफनामे कोर्ट में पेश किए। शिकायतकर्ता ने ईरानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उन्होंने हलफनामे में अपनी शिक्षा के संबंध में गलत जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी के बीए डिग्री संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं

Irani education dispute, order to Ec for present documents

डीयू की ओर से अदालत में पेश सहायक रजिस्ट्रार ओ पी तंवर ने बताया कि  स्मृति ईरानी के 1996 के बीए डिग्री संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, उन्हें ढूंढा जा रहा है।

कोर्ट में शिकायतकर्ता के वकील केके मनन व अंजलि राजपूत ने बहस करते हुए कहा कि ईरानी ने 2004 में चांदनी चौक सीट के लिए दिए गए चुनावी हलफनामे में खुद को 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉरेसपोंडेंस से स्नातक बताया था।

वहीं, दूसरी बार उन्होंने 2014 में अमेठी लोकसभा सीट के चुनावी हलफनामे में कहा कि  दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से 1994 में बी.कॉम पार्ट एक किया था। वहीं 11 जुलाई 2011 में गुजरात की सीट के लिए दिए चुनावी हलफनामे में ईरानी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉरेसपोंडेंस से बी. कॉम पार्ट-एक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed