फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU's MCDD program counseling will be held on July 23

Delhi NCR News: आईपीयू के एमसीडीडी प्रोग्राम की काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमएससी मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिजाइनिंग (एमसीडीडी) की काउंसलिंग 23 जुलाई को द्वारका कैंपस में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दिन सभी आवेदकों को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम देय 96 हजार रुपये का ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने है। इस प्रोग्राम में सीयूईटी पीजी के उत्तीर्ण सभी आवेदक दाखिला ले सकते हैं। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उपलब्ध है। ईडब्ल्यूएस मिलाकर प्रोग्राम की कुल सीटें 22 हैं। इस सेंटर के निदेशक प्रोफेसर एके नरुला के अनुसार दो वर्ष की अवधि का यह कोर्स पूरी तरह से रोजगारोन्मुखी है। कोर्स की समाप्ति के बाद सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी के बेशुमार अवसर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed