{"_id":"699dcf0dbc2d396d5a0feec7","slug":"ipu-will-now-also-conduct-admissions-to-btech-programmes-based-on-cuet-scores-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125425-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू में अब बीटेक प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू में अब बीटेक प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी होंगे दाखिले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीटेक प्रोग्राम में इस साल से सीयूईटी स्कोर से भी दाखिला होंगे। हालांकि दाखिले में यह स्कोर दूसरी प्राथमिकता पर रहेगा। बीटेक में दाखिले पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन पेपर वन) के आधार पर होंगे। यूनिवर्सिटी के तीन दर्जन से ज़्यादा यूजी प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर से भी होते हैं, लेकिन प्राथमिकता पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा या यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षाओं को दी जाती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 26 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आईपीयू की सलाह है कि जो छात्र सीयूईटी स्कोर से यूनिवर्सिटी के किसी स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं, वे सीयूईटी स्नातक के लिए आवेदन जरूर करें। सीईटी (यूनिवर्सिटी की अपनी प्रवेश परीक्षा) के अलावा कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे जेईई मेन, नीट, कैट, सीएमएटी, निमसेट, क्लैट के आधार पर भी होगा। इसके अतिरिक्त कुछ स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए खाली सीटें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी के माध्यम से भरी जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी से ही शुरू की थी। 130 से अधिक संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्कूलों में 43,000 से अधिक सीटों पर दाखिले के इच्छुक छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क के रूप में 2500 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें पंजीकरण और काउंसलिंग भागीदारी दोनों शामिल हैं।