{"_id":"629960967076560afc0043b4","slug":"ipu-released-the-tentative-schedule-of-entrance-test-for-pg-phd-ug-and-bed-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"IP University: आईपीयू ने एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल किया जारी, दिल्ली एनसीआर समेत सात शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IP University: आईपीयू ने एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल किया जारी, दिल्ली एनसीआर समेत सात शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
Fri, 03 Jun 2022 06:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:46 AM IST
सार
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पीजी, पीएचडी, यूजी और बीएड प्रोग्राम के एंट्रेस टेस्ट का संभावित शेड्यूल जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत सात शहरों में प्रवेश परीक्षा होगी।150 मिनट की प्रवेश परीक्षा में100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
ipu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में यूजी, पीजी, पीएचडी व बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा (सीईटी-कॉमन एंट्रेस टेस्ट) का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूजी व बीएड प्रोग्राम के लिए कंप्यूटर बेस्ड कॉमन एंट्रेस टेस्ट 18 व 19 जून को होगा जबकि पीजी और पीएचडी प्रोग्राम के लिए परीक्षा 23 जून से 25 जून तक होगी। परीक्षा केसमय व कोर्स की सही तारीख की जानकारी जल्द ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सीईटी के लिए दिल्ली-एनसीआर( दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा) समेत जयपुर, बैंगलूरू, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकत्ता व मुंबई में परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। 150 मिनट की प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी प्रश्न का गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा एक बार आवंटित परीक्षा केंद्र को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के लिए पहला और दूसरा विकल्प यदि किसी अन्य कारण से लागू नहीं किया जाता तो उम्मीदवार को दिल्ली केंद्र आवंटित किया जाएगा। आईपीयू प्रशासन केअनुसार सीईटी केसंबंध में सभी जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। लिहाजा आईपीयू ने उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन