फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Opportunity till August 14 for admission through orphan quota

आईपीयू : अनाथ कोटे से दाखिले के लिए 14 अगस्त तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के विभिन्न प्रोग्राम में अनाथ कोटे से दाखिले के लिए छात्रों के पास 14 अगस्त तक आवेदन का अवसर है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल एवं एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में एक-एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से दाखिले के लिए निर्धारित की गई हैं। आवेदन के साथ छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाना है।
विज्ञापन

आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से देय 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र द्वारका कैंपस में जमा कराया जा सकता है। बीते साल शुरू किए गए एकल बालिका कोटा की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट अनाथ कोटे से भरी जाएगी। इस कोटे से दाखिला लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना ईडब्लूएस स्कीम में सौ फीसदी छूट के लिए आवेदन करना होगा। इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ऐसे छात्रों के लिए चलाई जा जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले इसके लिए भी यूनिवर्सिटी पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन

इस कोटे को शुरू करने के उद्देश्य पर यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है। हम नहीं चाहते कि ऐसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जन सरोकार के काम भी करना है। दाखिले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली राज्य यूनिवर्सिटी है। इस कोटे से दाखिले के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed