फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU makes global mark in Times Higher Education Rankings 2026

Delhi NCR News: आईपीयू ने टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में बनाई वैश्विक पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
- विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष एक हजार और देश के शीर्ष 28 संस्थानों में शामिल करती है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (जीजीएसआईपीयू) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में 801-1000 बैंड में स्थान हासिल कर वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष एक हजार और देश के शीर्ष 28 संस्थानों में शामिल करती है। विश्वविद्यालय ने अपनी पहली भागीदारी में 35.5 से 38.9 का समग्र स्कोर हासिल किया है। विशेष रूप से शोध गुणवत्ता में वैश्विक स्तर पर 488वां स्थान, 84.5 का उद्धरण प्रभाव स्कोर और 71.8 का शोध उत्कृष्टता स्कोर आईपीयू की शोध क्षमता को रेखांकित करता है। कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह रैंकिंग हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध तीव्रता और सामाजिक प्रासंगिकता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed