{"_id":"5bf9e150bdec2241b054d959","slug":"ipu-exam-suspend-is-a-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में परीक्षा स्थगित करने का संदेश अफवाह, शरारती तत्व व्हाट्सएप पर वायरल कर रहे यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू में परीक्षा स्थगित करने का संदेश अफवाह, शरारती तत्व व्हाट्सएप पर वायरल कर रहे यह संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
ipu
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) की परीक्षाएं स्थगित किए जाने का एक संदेश सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद विवि प्रशासन ने साफ किया है कि शरारती तत्वों की करतूत है। परीक्षा कार्यक्रम, नोटिस व अन्य सूचनाएं अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे संदेश पर छात्र ध्यान न दें।
विज्ञापन
आईपीयू प्रशासन के अनुसार ज्ञात हुआ है कि व्हाट्सएप पर विवि की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित होने का संदेश वायरल हो रहा है। यह काम शरारती तत्वों का है। प्रशासन ने अभिभावकों व छात्रों को सूचित किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी सूचनाएं और नोटिस केवल विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऐसा कोई नोटिस अपलोड नहीं किया गया है। आईपीयू से संबद्ध संस्थानों, अभिभावकों व छात्रों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा कार्यक्रम व अन्य संचार के लिए केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन