फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU cracks down on AI-generated fake certificates.

Delhi NCR News: एआई से बने फर्जी सर्टिफिकेट पर आईपीयू की सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विवि ने दाखिला रद्द करने, फीस जब्त और कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया में फर्जी और एआई से तैयार किए गए सर्टिफिकेट अपलोड करने वाले छात्रों को सख्त चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि दस्तावेजों की जांच के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें अंकतालिका और आरक्षण से जुड़े प्रमाणपत्र फर्जी, डिजिटल तरीके से बदले गए या एआई से तैयार किए गए हैं।
आईपीयू में अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है, ऐसे में विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र केवल सक्षम अधिकारी द्वारा जारी असली और निर्धारित प्रारूप वाले दस्तावेज ही अपलोड करें। अगर कोई छात्र फर्जी, बदले हुए या एआई से तैयार दस्तावेज जमा करता है तो उसका दाखिला रद्द किया जा सकता है। साथ ही जमा की गई फीस भी जब्त की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल विवि के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं जिनमें यूजी-पीजी दाखिले के लिए दस्तावेजों को एआई से तैयार किया गया और अंकतालिका में भी डिजिटल तरीके से बदलाव किया है।
विज्ञापन

इसके बाद विवि ने महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा कि छात्र अपने हित में दाखिले से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर दिए जा रहे अपडेट देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed