फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Choose up to 14 options for admission in seven programs

आईपीयू : सात प्रोग्राम में दाखिले के लिए 14 तक चुनें विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के सात प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के तहत छात्र 14 जुलाई तक विकल्प चयन कर सकते हैं। जिन प्रोग्राम के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया शुरु हुई है, इसमें बीसीए, बीएड, बीबीए-बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड, बीएजेएमसी, लेटरल एंट्री टू बीटेक डिप्लोमा धारकों के लिए बीटेक और बीकॉम ऑनर्स शामिल हैं। छात्रों को इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीट आवंटन के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है। इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कर रखा है वह प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन विकल्प चयन कर सकते हैं। 14 जुलाई तक इन प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रीजन, कैटेगिरी रैंक से संबंधित संशोधन किया जा सकता है। इसी तिथि तक रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र भी भरे हुए फॉर्म के साथ अपलोड किए जा सकते हैं। काउंसलिंग का परिणाम 15 या 16 जुलाई को जारी होगा। इसके संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed