फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Admissions will also be done on the basis of CUET score in 20 PG programs

आईपीयू : 20 पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
30 जुलाई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत हो गई है। आईपीयू के 20 पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी दाखिला लिया जा सकता है। दाखिले के इच्छुक छात्र 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि संबद्ध प्रोग्राम के लिए उपलब्ध नेशनल लेवल टेस्ट और यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट समाप्त होने के बाद सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी दाखिले होंगे।
बीस प्रोग्राम में एमबीए, एमसीए, एमएएमसी, एमपीटी, एमएससी, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट, एलएलएम, एमए अंग्रेजी, एमएड, एम टेक, एमटेक ईजी, एमए इकोनॉमिक्स, पीजी इन एप्लाइड जियो इनफॉर्मेटिक्स, एमएससी, एमएससी मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिजाइन, एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स, एमएससी मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीए, बीए स्पेशल एजुकेशन शामिल है।
विज्ञापन


प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को 2500 रुपये के आवेदन एवं काउंसलिंग शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना है। नेशनल लेवल टेस्ट या यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) से दाखिला ले चुके छात्र इस स्कोर के आधार पर आवेदन नहीं कर सकते। मैनेजमेंट कोटे से दाखिला ले चुके छात्र भी इस स्कोर से आवेदन नहीं कर सकते। इसके संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed