फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ips bharti was lobbing against ips virk in gurgaon

पुलिस आयुक्त को घेरने के लिए भारती अरोड़ा कर रही थीं किलेबंदी

Thu, 01 Oct 2015 08:24 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
ips bharti was lobbing against ips virk in gurgaon

गुड़गांव में आईपीएस विवाद ने प्रदेश सरकार को भी हिला दिया है। यही कारण है कि वह मामले पर सीधी नजर बनाए हुए है। पल-पल की गतिविधियों की जानकारी सरकार तक पहुंच रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यादव ने बताया कि सरकार ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को निर्देश दे दिया है कि वह सच्चाई से अवगत कराएं। इस रिपोर्ट के बाद सरकार की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोप में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाने व अपने जूनियर के सामने पुलिस आयुक्त के व्यवहार से क्षुब्ध संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने सच उजागर करने से पहले प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर वह अपने साथ हो रहे व्यवहार का जिक्र किया। जानकारों की मानें तो वह अक्सर शुक्रवार को वृंदावन जाती हैं। शुक्रवार को काम करके निकल जाने के साथ शनिवार तक वापसी होती थी।

भारती के पति पर लगाया था जुर्माना

ips bharti was lobbing against ips virk in gurgaon

सामने यह आया था कि वह इस दौरान अवकाश नहीं लेती थीं। यह बात पुलिस आयुक्त को अच्छी नहीं लगी और बाहर जाने वाले किसी भी अधिकारी पर बिना अवकाश के जाने पर रोक लगा दी।

इसके साथ ही उनके आईपीएस पति विकास अरोड़ा के नाम से आवंटित मकान पर साढ़े 6 लाख पैनेल इंटरेस्ट लगा दिया। साथ ही उनकी अनदेखी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं 22 सितबंर को आयोजित होने वाले कार फ्री डे को भी हाईजैक करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कार फ्री डे के पीछे प्लॉनिंग अरोड़ा की थी।

ओएसडी ने कहा सच का साथ देगी सरकार

ips bharti was lobbing against ips virk in gurgaon

प्रदेश सरकार के गठन के बाद नवदीप सिंह विर्क पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात हुए। यहां से कैबिनेट मंत्री राव नरवीर से उनका 36 का आंकड़ा रहा है।

तीन दिन पहले नरवीर से भारती अरोड़ा ने मुलाकात की थी। भारती अरोड़ा की 23 जुलाई को पुलिस आयुक्त के साथ मुलाकात हुई थी।

जिसमें उनके जूनियर अधिकारी व मामले की जांव अधिकारी को यह कह कर धमकाया कि तुमने इसमे 307 क्यों नहीं लगाया। इतना ही नहीं पुलिस आयुक्त ने भारती अरोड़ा को इस मामले से पीछे हटने को कहा अन्यथा नुकसान उठाने की धमकी भी दी थी।

प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के बीच छिड़ी हुई जंग को सरकार गंभीरता से ले रही है। पुलिस महानिदेशक की जांच रिपोर्ट आने के साथ ही वह सत्य का साथ देने वालों के साथ हैं। -जवाहर यादव, ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed