फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IP University application deadline extended, now opportunity till May 15

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 मई तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
- नेशनल लेवल टेस्ट और मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपी) ने नेशनल लेवल टेस्ट और मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय सही प्रोग्राम और प्रोग्राम कोड का चयन सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी में आवेदन करने से बचने और सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरने की अपील की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार, सीईटी, नेशनल लेवल टेस्ट और मेरिट आधारित प्रोग्राम में आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग है, इसलिए छात्र आवेदन से पहले संबंधित दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ लें। वहीं, सीईटी आधारित प्रोग्राम में अब आवेदन का विकल्प बंद कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed