फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   investors protest against builders in gurugram

घर का सपना टूटा, सड़कों पर उतरे निवेशक

Sat, 13 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 13 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
  investors protest against builders in gurugram
भड़के लोग - फोटो : अमर उजाला

रामप्रस्था बिल्डर की मनमानी के खिलाफ निवेशकों ने शनिवार को सेक्टर-44 स्थित बिल्डर के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। रामप्रस्था बायर्स एसोसिएशन के बैनर तले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निवेशकों का आरोप है कि आठ साल पहले फ्लैट मिलने की उम्मीद पर उन्होंने पैसे लगाए थे, लेकिन अब तक उनके हाथ इंतजार के सिवाय कुछ नहीं लगा है। प्रदर्शन में 200 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे विवेक अरोड़ा ने बताया कि 2009 में सेक्टर-37डी में निवेशकों ने फ्लैट बुक करवाए गए थे। बिल्डर ने 2012 में फ्लैटों का कब्जा देने का वादा किया था। फ्लैटों की पूरी रकम वसूलने के बाद भी फ्लैट देना तो दूर की बात, अब तक निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। निवेशक धीरज कुमार का कहना है कि बिल्डर, परियोजना को पूरा करने के लिए इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज (आईडीसी) व एक्सटरनल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी) के नाम पर निर्धारित दर से अधिक राशि मांग रहा है, जबकि निवेशकों ने बिल्डर को फ्लैट की पूरी रकम अदा कर दी है। 
विज्ञापन


बिल्डर के पास निवेशकों के करीब 12 करोड़ रुपये जमा हैं। उनका कहना है कि लोगों ने बैंक से ऋण लेकर फ्लैट बुक करवाए थे, लेकिन आठ साल बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया है। साथ ही बैंक का कर्ज अलग चुका रहे हैं। निवेशिका मुक्ता कपूर ने कहा कि  पिछले माह भी निवेशकों ने बिल्डर से मिलकर प्रोजेक्ट पूरा कर पजेशन देने की मांग की थी, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टरका रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे निवेशकों की मांग है कि उन्हें अपने फ्लैटों का कब्जा जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही बिल्डर, परियोजना में देरी के लिए ब्याज का भुगतान करे। उनका कहना है कि निवेशकों ने जीवनभर की कमाई बिल्डर को दे दी, अब वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन में नीरज कुमार, अतानू, बिशनकुमार, प्रदीप कुमार, संजय ठाकुर आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed