{"_id":"5c8fdb20bdec2214676aa634","slug":"investigation-of-violation-of-fema-amazon-and-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रही फेमा उल्लंघन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रही फेमा उल्लंघन की जांच
Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट को दी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायाधीश ए. जे. भंभानी की खंडपीठ ने निदेशालय की इस टिप्पणी पर गौर किया कि फेमा के तहत दोनों कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद कोर्ट ने इस संबंध दायर जनहित याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में दोनों कंपनियों पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था और जांच की मांग की गई थी।
विज्ञापन
अदालत ने इससे पहले इस याचिका पर केंद्र सरकार, अमेजन और फ्लिपकार्ट से स्पष्टीकरण मांगा था। निदेशालय ने केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन के माध्यम से अदालत को सूचित किया कि उसने पहले ही इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसलिए इस याचिका को खारिज कर दिया जाए। यह याचिका एनजीओ टेलीकॉम वॉचडॉग ने दायर की थी।
विज्ञापन