फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interview | Shivani Chopra: Jyotiraditya Scindia allegations on congress are wrong

इंटरव्यू | शिवानी चोपड़ा: सिंधिया के आरोप सरासर गलत, यूपीए में युवाओं को मिला पूरा मौका

Wed, 11 Mar 2020 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Mar 2020 05:57 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्होंने अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर हमारे संवाददाता अमित शर्मा ने शिवानी चोपड़ा से बातचीत की और पार्टी की चुनौतियों और संभावनाओं पर बातचीत किया। पेश है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन
Interview | Shivani Chopra: Jyotiraditya Scindia allegations on congress are wrong
Shivani Chopra - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

प्रश्न- शिवानी जी, आपको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की शुभकामनाएं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव, दोनों ही चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पार्टी के लिए चुनौती बड़ी है। आप क्या कहेंगी?

शुभकामना के लिए धन्यवाद। जहां तक पार्टी के प्रदर्शन का सवाल है, मैं इतना ही कहूंगी कि हम अपने वैचारिक आदर्श से न कभी डिगे थे, और न कभी डिगेंगे। समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चलना हमारी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। हम अपने कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर अपनी रणनीति पर विचार करेंगे और अगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

प्रश्न- पार्टी के पुराने नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आज की कांग्रेस पुरानी कांग्रेस नहीं रही है। आज पार्टी में युवाओं को उनकी उचित जगह नहीं दी जा रही है। आप क्या कहेंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि कांग्रेस में 18 साल रहने के दौरान उन्हें पार्टी से क्या मिला है। वे केंद्र में मंत्री रहे, पार्टी के बड़े पदों पर रहे, पार्टी की नीति निर्धारित करने वाली टीम में उनकी सीधी पहुंच थी। पार्टी में उनकी आवाज का एक खास मतलब था। यह सब उन्हें युवा होने के समय में ही मिला था। आज वे ये आरोप कैसे लगा सकते हैं कि पार्टी ने युवाओं को मौका नहीं दिया।


कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के मंत्रिमंडल को उठाकर देख लें, कितने युवाओं को बड़े-बड़े पद दिए गए थे। पार्टी संगठन को देख लीजिये युवाओं को कैसे-कैसे मौके दिये गए। हमारे नेता राहुल गांधी जी हमेशा युवाओं को ही आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज यह आरोप लगाना बेहद अनुचित है। राजनीति में हर समय एक सा नहीं होता। कभी-कभी धैर्य रखकर अपने उद्देश्यों के लिए लड़ने की जरूरत होती है। उनके पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप बिल्कुल गलत हैं और यह उनकी निजी राय हो सकती है।

प्रश्न- पिछले चुनाव में कांग्रेस को शून्य पर सिमट जाना पड़ा। आप खुद भी कालकाजी सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। पार्टी के पिछड़ने की क्या वजह रही?

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे प्रदर्शनों को इतना ज्यादा हाईलाइट कर दिया कि उसमें जमीनी मुद्दे पीछे रह गए। चुनाव के पहले बेरोजगारी और लोगों को साफ पानी न मिलना बड़ा मुद्दा था, लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही जनता का ध्यान बंटाने के लिए शाहीन बाग जैसे मुद्दों को हवा दी। उसका परिणाम वोटरों का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ जिसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा।

प्रश्न- दिल्ली में पार्टी का जनाधार खिसक कर लगभग साढ़े चार फीसदी तक आ गया है। साफ है कि आपका जनाधार दूसरी जगहों पर शिफ्ट हुआ है। इस जनाधार को पार्टी के साथ वापस लाने के लिए पार्टी क्या करेगी?

देखिए, आज जनता को इस बात का अहसास हो रहा है कि दूसरी विचारधाराओं को जगह देने का क्या नुकसान उसे हुआ है। हर तरफ अराजकता की स्थिति है, दंगे हो रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और समाज के एक वर्ग को दूसरे वर्ग से लड़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है। एक पार्टी होने के नाते हम लोगों को इन सच्चाइयों से वाकिफ कराएंगे, लेकिन जनता को भी अब सोचना पड़ेगा कि उसे किस तरह का हिंदुस्तान दिया जा रहा है।

प्रश्न- पार्टी के लिए लगभग दो साल का समय है। उसके बाद नगर निगम का चुनाव होगा, जहां आपकी एक बार फिर परीक्षा होगी? पार्टी को चुनाव में वापस लाने के लिए आप क्या करेंगी?

चुनाव लड़ने का यह लाभ हुआ है कि बहुत करीब से लोगों को देखने और समझने का मौका मिला है। टीम में युवा और ऊर्जावान साथी हैं। पुराने दिग्गज नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन हमारे साथ है। हम समाज के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए मुहिम चलाएंगे। हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस जबरदस्त वापसी करने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed