{"_id":"c6bb9186a2c864337335293755b89728","slug":"interview-for-loksabha-candidate-by-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ के टिकट के लिए यूपी में कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ के टिकट के लिए यूपी में कड़ा मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर खींचतान बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश की हर सीट पर लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए मुकाबला कड़ा होने जा रहा है, क्योंकि टिकट के दावेदारों में कई और नाम शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए लखनऊ में आज यानी शनिवार को एक और इंटरव्यू होगा। आप में प्रत्याशी चयन जटिल प्रक्रिया के बावजूद टिकट के लिए जबरदस्त टक्कर की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 1500 से ज्यादा लोग टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हर सीट पर करीब 18 दावेदार हैं। ये संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि 7, 9 और 14 फरवरी को इंटरव्यू देने से चूके उम्मीदवारों को पार्टी ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ में 22 फरवरी को एक बार फिर इंटरव्यू होगा। जिसमें गौतमबुद्ध नगर के अलावा अन्य जिलों से भी दावेदार हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे।
बंटवारे में देरी क्यों
दिल्ली के नजदीकी शहरों में टिकट बंटवारे में देरी पार्टी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो एनसीआर क्षेत्र में पार्टी की मजबूती ही इसकी वजह है, क्योंकि टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी यहीं पर देखने को मिल रही है। ऐसे में पार्टी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती।
विज्ञापन
झाडू यात्रा के लिए बंटे जोन
‘झाडू चलाओ’ संदेश यात्रा अब तक जिले में एक साथ मिलकर निकाली जा रही थी, लेकिन अब इस यात्रा के लिए 12 जोन बांट दिए गए हैं। हर जोन की टीम अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी अभियान को अंजाम देने में जुटी है।