फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth from 30 colleges to become 'Yamuna Prahari'; to take cleanliness pledge on the 18th.

Delhi NCR News: 30 कॉलेजों के युवा बनेंगे यमुना प्रहरी, 18 को लेंगे स्वच्छता संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
-मैं भी यमुना प्रहरी ऐप लॉन्च, युवाओं और आम लोगों को अभियान से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना की सफाई को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने युवाओं को अभियान से जोड़ने की पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया। 18 अक्तूबर को डीयू के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें नागरिकों और खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान को कॉलेज से परिवार और समाज तक ले जाने की अपील की। ऐप के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक अभियान से जुड़ सकेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐप पर पंजीकरण करने की अपील की।

पूजा सामग्री नदी में न डालने की अपील-
रेखा गुप्ता ने कहा कि पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, खंडित मूर्तियां और अन्य कचरा यमुना में प्रवाहित करने से नदी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सफाई परियोजनाओं के साथ लोगों की आदतों में बदलाव भी जरूरी है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए 3000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed