रैपिड मेट्रो स्टेशन में आपको मिलेगा इंटरनेट फ्री
गुड़गांव का दूसरा नाम साइबर सिटी है। इस नाम को साकार करते हुए बुधवार से रैपिड मेट्रो के सभी वाईफाई सेवा से लैस हो जाएंगे। इस वाईफाई सेवा के यात्रियों को कोई पैसे भी नहीं देना होगा।
यात्री बिना कुछ खर्च किए मेट्रो की सर्विस टाइम में ऑनलाइन रहेगा। इसके लिए रैपिड मेट्रो रेल सेवा गुड़गांव और एमटीएस इंडिया के बीच करार हुआ है। इसकी शुरूआत बुधवार को रैपिड मेट्रो के डीएलएफ फेज-2 स्टेशन पर किया जाएगा।
एमटीएस देगा इसकी जानकारी
साइबर सिटी में देश की पहली प्राइवेट मेट्रो सेवा यात्रियों को वाईफाई ट्रेन और स्टेशन का तोहफा देने जा रही है। रैपिड मेट्रो के पांच स्टेशन हैं इन सभी पर इसका प्रयोग कोई भी यात्री कर सकता है।
अमेरिका और यूरोप की तर्ज पर रैपिड मेट्रो ने इस तकनीक से अपने स्टेशनों को युक्त करने का निर्णय लिया है। डीएमआरसी मेट्रो में भी इसकी सुविधा नहीं है। रैपिड मेट्रो से सफर करने वाला कोई भी यात्री बिना किसी बाधा के मेट्रो सर्विस की अवधि में वाईफाई सेवा का लाभ उठा सकता है।
इस सेवा को लागू करने के साथ इसकी सुरक्षा की भी व्यापक सुविधा दी जाएगी। जिससे इस सेवा का कोई किसी प्रकार से दुरुपयोग नहीं कर सके। इसकी सिक्योरिटी किस प्रकार की होगी इसकी जानकारी डीएलएफ फेज-2 स्टेशन पर एमटीएस इंडिया के चीफ टेक्निकल ऑफिसर अश्वनी खिल्लान बुधवार को कार्यक्रम के दौरान देंगे।
रैपिड मेट्रो स्टेशन को एमटीएस थीम पर सजाया
मेट्रो के डीएलएफ फेज-2 स्टेशन वाईफाई सेवा का आगाज किया जाएगा। इसका उद्घाटन एमटीएस के सीईओ डमिट्री शुकोव और रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव लिमिटेड के सीईओ संजीव राय करेंगे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विंटर ओलंपियन शिव केशवन मौजूद रहेंगे।