फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Intercity, Dehradun Ujjain Express repealed until February

इंटरसिटी, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस निरस्त

Sun, 30 Nov 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
Intercity, Dehradun Ujjain Express repealed until February

दिसंबर-जनवरी महीने में पड़ने वाले कोहरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली की ओर चलने वाली आधा दर्जन गाड़ियां स्थायी रूप से निरस्त रहेंगी। इन गाड़ियों का संचालन 15 फरवरी के बाद किया जाएगा। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र ढिल्लन के मुताबिक सर्दी की वजह से गाड़िया निरस्थ करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक जनवरी 15 से 16 फरवरी तक स्थायी रूप से रद्द रहेगी। जबकि नई दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली 14212 इंटरसिटी 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


उज्जैन से देहरादून जाने वाली 14309 एक जनवरी 2015 से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 14310 देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। मुगलसराय से श्रीगंगानगर को जाने वाली 13007 तूफान एक्सप्रेस 31 दिसंबर से 14 फरवरी 15 तक व श्रीगंगानगर से मुगलसराय जाने वाली 13008 हावड़ा तूफान एक्सप्रेस 2 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घर से निकलने से पहले यात्री गाड़ियों की जानकारी अवश्य कर लें। ताकि स्टेशन पर उन्हें कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed