फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inter state drug syndicate busted in Delhi two arrested

अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़: दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 06:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे करीब 0.5 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Inter state drug syndicate busted in Delhi two arrested
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के इंटर स्टेट सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 0.5 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन (क्रैंक) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जावेद हुसैन (29) और सोइब खान (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। जावेद हुसैन उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक जींस फैक्टरी में काम करता था, जबकि सोइब खान भी बेरोजगार बताया गया है। फिलहाल सोइब खान पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अधिक नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार, 10 अप्रैल को मिली एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने गाजीपुर गोलचक्कर, दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जावेद हुसैन (29) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 456 ग्राम उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद हुई। इस संबंध में अपराध शाखा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 80/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान जावेद ने खुलासा किया कि यह कोकीन उसे बरेली निवासी सोइब खान से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर 22 अप्रैल को बरेली में छापेमारी की, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से सोइब खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed