{"_id":"5735c8a84f1c1b016a919833","slug":"intense-summer-and-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बार-बार पावर कट, बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बार-बार पावर कट, बढ़ी मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 14 May 2016 04:10 PM IST
सार
- शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर रही समस्या
- सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती गर्मी के बीच साइबर सिटी में बिजली कटौती का संकट भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह से बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई जो लगातार पेरशान करती रही। फिलहाल अभी सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना आठ से 10 घंटे यहां बिजली काटी जा रही है। अगर ऐसे ही रहा तो लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। ऐसा पिछले कई दिनों से चल रहा है। इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बिजली संकट है।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भले ही शहर के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरी तरह से दुरस्त होने की बात करता हो मगर ऐसा नहीं है। आए दिन ट्रांसफार्म फुंकने, तार जलने और फ्यूज जलने की शिकायत आती रहती है। शहर में शुक्रवार को भयंकर गर्मी का प्रकोप रहा।
विज्ञापन
ऐसे में पावर कट का एक-एक मिनट लोगों के लिए काफी तकलीफ देने वाला साबित हो रहा है। राजेन्द्रा पार्क निवासी राजेश पटेल का कहना है कि सुबह से शाम पांच बजे तक करीब चार घंटे बिजली गुल रही।
बीच-बीच में बिजली आती मगर हर 5-10 मिनट में यह गुल हो जाती है। इस कारण लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिलता। झाड़सा, इस्लामपुर, बादशाहपुर, कासन, पुखरपुर, मियांवाली कॉलोनी, सेक्टर-14, सेक्टर-7, राजीव नगर, सूरत नगर सहित पटौदी, सोहना और फर्रूखनगर क्षेत्र में भी काफी बिजली जा रही है।
सेक्टर-39 में पावर कट से परेशानी तो है कि मगर जब यह बिजली आती है तो इसका वोल्टेज लो रहता है। जिससे न पंखा चलता है और न ही कूलर व एसी। यही हाल रहा तो लोगों को सड़क पर उतरना पड़ सकता है।
यही नहीं औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को काफी बिजली संकट सताने लगा है। पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने के कारण बार-बार इसमें खराबी आ रही है। यही कारण है कि आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने मानेसर की बिजली प्राइवेट हाथों में देने की प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।