{"_id":"6a720f1ed5d92a691b03cb17","slug":"integrative-medicine-is-a-game-changer-in-the-battle-against-chronic-diseases-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149145-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी बीमारियों से जंग में इंटीग्रेटिव मेडिसिन गेम चेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी बीमारियों से जंग में इंटीग्रेटिव मेडिसिन गेम चेंजर
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को दीर्घकालिक बीमारियों को ठीक करने में गेम चेंजर विषय पर चर्चा आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य देखभाल में अलग-अलग उपचार पद्धतियों को एक साथ जोड़कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और गठिया जैसी बीमारियों की रोकथाम व प्रबंधन पर विचार किया गया।
पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट, साकेत के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. विजय मोहन कोहली ने इंटीग्रेटिव मेडिसिन के सिद्धांत, कार्यप्रणाली व संभावित लाभों पर बात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्माकोलॉजिस्ट प्रो. योगेंद्र कुमार गुप्ता ने की, जो एआईआईएमएस कल्याणी के अध्यक्ष व जेनेटिक मैनिपुलेशन रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष हैं। चर्चा में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर मॉडल की पुरानी बीमारियों की रोकथाम व प्रबंधन में भूमिका की पड़ताल की गई। बढ़ते बोझ के बीच समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण की जरूरत रेखांकित की गई। संवाद