फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions to keep gangster Lawrence Bishnoi in Tihar Jail

Delhi: गैंगस्टर को तिहाड़ जेल में रखने के निर्देश, लॉरेंस बिश्नोई की आज होगी कोर्ट में पेशी

Tue, 18 Apr 2023 02:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 02:15 AM IST
सार

अदालत ने उन्हें जेल ले जाने और कल सुबह अदालत में पेश करने का आदेश दिया। 
 

विज्ञापन
Instructions to keep gangster Lawrence Bishnoi in Tihar Jail
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अदालत ने तिहाड जेल अधिकारियों को लॉरेंस बिश्नोई को तिहाड़ जेल में रखने और मंगलवार को न्यायालय के सामने पेश करने का निर्देश दिया है। एनआईए के एक मामले में उसे कोर्ट में पेश किया जाना है। उसे पंजाब की बठिंडा जेल से लाया जा रहा है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा की अदालत को सूचित किया गया कि पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियां दिल्ली के रास्ते में हैं और अदालत के समय के भीतर यहां नहीं पहुंच पाएंगी। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल ले जाने और कल सुबह अदालत में पेश करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन

 

अदालत ने जेल अधिकारियों को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है क्योंकि वह एक उच्च जोखिम वाला आरोपी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने, साजिश रचने की धारा के तहत दर्ज मामले में अदालत ने 11 अप्रैल को लॉरेंस बिश्नोई को पेश करने के लिए पेशी वारंट जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed