{"_id":"640fb5f7f1b9cc56ae0eaac3","slug":"instead-of-taking-injured-teenager-to-hospital-friends-threw-him-in-underpass-he-died-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: दोस्तों ने घायल किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय अंडरपास में फेंका, मौत के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: दोस्तों ने घायल किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय अंडरपास में फेंका, मौत के बाद केस दर्ज
Tue, 14 Mar 2023 05:17 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Mar 2023 05:17 AM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद मृतक के नाबालिग दोस्त समेत दो युवकों पवन व बृजमोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली नंद नगरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मौजमस्ती के दौरान बेलगाम हुआ ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गया। दोस्तों ने ऑटो सीधा किया तो नाबालिग नितेश (17) की हालत खराब थी। इन लोगों ने पीड़ित नितेश को बजाय अस्पताल ले जाने के उसे कस्तूरबा नगर अंडरपास पर फेंक दिया। 11 मार्च को नाबालिग की पहचान हुई तो केस से पर्दा उठा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में ऑटो पलटने से लेकर घायल नितेश को फेंकने की पूरी वारदात कैद मिली। इस आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर नितेश के नाबालिग दोस्त समेत दो युवकों पवन व बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से अलापुर, बदायूं का रहने वाला नितेश गुप्ता परिवार के साथ जे-ब्लॉक सुंदर नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र गुप्ता के अलावा मां सुक्को देवी और छह बहनें हैं।
विज्ञापन