{"_id":"5d425de88ebc3e6d243bc7bb","slug":"inspector-suspended-on-constable-complaint-in-geeta-colony-police-station-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हवलदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर हुआ निलंबित, 'लिफाफा' है वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हवलदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर हुआ निलंबित, 'लिफाफा' है वजह
Thu, 01 Aug 2019 09:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले में हवलदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर राजीव विमल को निलंबित करने का मामला सामने आया है। मामला गीता कॉलोनी थाने का है। इस मामले में हवलदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला गत जून महीने का है। गीता कॉलोनी थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार छुट्टी पर थे। थाने का काम एटीओ राजीव विमल देख रहे थे। इस दौरान एक युवती ने बिल्डर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को पकड़ लिया था। आला पुलिस अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बिल्डर को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
इस कारण बिल्डर को छोड़ दिया गया। उसी रात एक लिफाफा आया। लिफाफा करीब तीन दिन तक हवलदार कपिल के पास रहा। लिफाफे में करीब एक लाख 23 हजार रुपये थे। हालांकि, बाद में लिफाफा लौटा दिया गया। युवती ने जिस जगह पर दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था, जांच में पता चला कि उस जगह पर बिल्डर था नहीं। इस कारण बिल्डर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हवलदार ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयान दिया था कि, इंस्पेक्टर राजीव विमल ने कहा था कि एक बंदा आएगा और वह एक पैकेट देगा, वह ले लेना। हालांकि, आरोप है कि हवलदार ने खुद रिश्वत ली थी। एसीपी गांधी नगर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन