{"_id":"be387f77cd1252c91008c97f0919612f","slug":"inspector-s-wife-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा की पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा की पत्नी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:48 AM IST
विज्ञापन
शामली के चमड़ा पीठ हत्था मोहल्ले में शनिवार रात घर में मौजूद एक दरोगा की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे घर में घुसना चाहते थे, लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजे के पास दीवान में बने सुराग से गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतका का पति साजिल गाजियाबाद जिले में पुलिस लाइन में तैनात हैं। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में दरोगा ने बताया कि शनिवार की देर रात कुछ युवक उसके घर आए और दरवाजा खुलवाने को जोर जबर्दस्ती की।
विज्ञापन
पत्नी मलका ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान के गेट के पास दीवार में बने मोटे सुराख से मलका की कमर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चों और उसके पड़ोसियों ने साजिल और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हत्यारोपियों में दो को पहचान लिया गया है। इनमें गोसगढ़ निवासी नीटू और थानाभवन कस्बा निवासी नीशू शामिल हैं।
एसओ ने बताया कि दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे संपत्ति विवाद या रुपयों का कोई लेन देन हो सकता है।