फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's son made hostage mother-daughter in home

दरोगा के बेटे की करतूत, शिकायत करने आई मां-बेटी को बनाया बंधक

Sat, 01 Aug 2015 12:55 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Inspector's son made hostage mother-daughter in home

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले दरोगा के बेटे और उसके साथी पर छात्रा का राह चलते वीडियो बनाने का आरोप है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एक महिला कांस्टेबल के साथ छात्रा और उसकी मां आरोपी दरोगा के घर उसके बेटे की शिकायत करने पहुंची तो दरोगा के बेटे ने छात्रा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद मां-बेटी को घर में बंधक बना लिया। छात्रा ने भी उसे थप्पड़ जड़े। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने मां-बेटी को छुड़ाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने दरोगा के घर गई तो हुआ ये

Inspector's son made hostage mother-daughter in home

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह मार्केट से घर आ रही थी। पड़ोस में रहने वाले दरोगा का बेटा अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर घूम रहा था।


इसी दौरान मोबाइल में उसका वीडियो बनाने लगा। छात्रा को शक हुआ तो शुक्रवार सुबह वह मां और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दरोगा के घर शिकायत करने पहुंची।

आरोप है कि छात्रा को दरोगा के बेटे ने पीटा, हालांकि इस दौरान छात्रा ने भी उसे चांटे जड़ दिए। इसके बाद दरोगा के बेटे ने परिजनों के साथ मिलकर छात्रा और उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने पहुंचकर मुक्त कराई मां-बेटी

Inspector's son made hostage mother-daughter in home

महिला पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत सिहानी गेट पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने छात्रा और उसकी मां को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।


दोनों पक्षों को नंदग्राम चौकी पर ले जाया गया। पुलिस के  मुताबिक, दरोगा के बेटे ने बताया कि छात्रा की वीडियो उसके दोस्त ने बनाई थी। दो घंटे बाद दरोगा के बेटे के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

पुलिस का कहना है कि दरोगा के बेटे के दोस्त को बुलाकर वीडियो डिलीट कराई जाएगी। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि  छात्रा ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed