{"_id":"f6a562b36ce2cc4a6c5c3a498fe950d3","slug":"inspector-injured-in-plot-dispute-between-the-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईयों के बीच था प्लॉट का विवाद दरोगा जी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईयों के बीच था प्लॉट का विवाद दरोगा जी हुए घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहडा में जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद होने पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीण ओर महिलाओं पर लाठी चार्ज कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहडा में चमन, गांधी और छग्गा तीन भाई है।
छग्गा ने दो सौ गज जमीन चचेरे भाई राजेंद्र को बेच दी थी। रविवार को राजेंद्र जमीन की चारदीवारी करा रहा था, जिसे आकर चमन, गांधी आदि ने रोकना चाहा। इस दौरान कहासुनी में दोनो पक्षा के बीच विवाद हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
दोनों गुटों का विवाद होने पर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसमें ममता, अनिता समेत कई लोग घायल हो गए।
लाठीजार्च किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें दरोगा महेंद्र सिंह घायल हो गया। उनके सिर में चोट आई है। सूचना पाकर अन्य पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण तितर बितर हो गए। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।