फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inspector girlfriend have driver and CD

दारोगा की गर्लफ्रेंड निकिता के पास मिली पेन ड्राइवर और सीडी

Tue, 19 Jan 2016 01:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
inspector girlfriend have driver and CD

निकिता की हत्या के बाद उसके बैग से मिले पेन ड्राइव और सीडी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीडी व पेन ड्राइव में मिले वीडियो का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


इसमें किसी अन्य मामले के वीडियो मिले हैं। अब पुलिस इस वीडियो की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो के जरिये किसी अन्य शख्स को निशाना बनाने की कोशिश तो नहीं की जा रही थी।

विज्ञापन


निकिता के पिता सुशील चौहान ने बेटी की हत्या को साजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस षडयंत्र में विजेंद्र के साथ निकिता का पति प्रवेश और प्रमोद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता दो साल पहले प्रमोद के साथ काम करती थी

inspector girlfriend have driver and CD

निकिता दो साल पहले प्रमोद के साथ काम करती थी। निकिता ने प्रमोद पर तिलक नगर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। सुशील का आरोप है कि प्रमोद निकिता का तलाक करवाकर उसके साथ शादी करना चाहता था।


वह अपने ऊपर दर्ज मामले को खत्म करने के लिए उस पर दवाब बना रहा था। वहीं, सुशील का निकिता के पति पर आरोप है कि वह निकिता से तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहता था।

उन लोगों ने विजेंद्र की मदद से इस षडयंत्र को अंजाम दिया है। उसने द्वारका नॉर्थ थाने में इस बाबत शिकायत देकर पुलिस से पूरे मामले की छानबीन करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।

पुलिस आयुक्त ने गृहमंत्री से मुलाकात की

inspector girlfriend have driver and CD

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने के दूसरे दिन भी सुरक्षा को लेकर मामला गरमाता रहा। उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जाते रहे। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि पुलिस आयुक्त ने आयोजन स्थल व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को पूरी जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सोमवार सुबह मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में खामी के आरोप गलत व बेबुनियाद हैं। ‘स्पष्ट करना चाहता हूं कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा समेत आयोजन स्थल की सुरक्षा में कोई खामी नहीं थी।’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर स्याही फेंकने वाली महिला को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस आयुक्त से जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सुरक्षा का पूरा ब्योरा तो नहीं दिया, पर ये जरूर कहा कि मुख्यमंत्री को हमेशा पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। आगे भी दी जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed