फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inpatient beds in Delhi AIIMS increased by 30 percent and OT services by 40 percent

Delhi AIIMS: एम्स में इनपेशेंट बेड 30 फीसदी और ओटी सेवाएं 40 फीसदी तक बढ़ीं; मरीजों का इंतजार होगा कम

Thu, 26 Sep 2024 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 07:39 AM IST
सार

एम्स ने बुधवार को अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव गणपत राव जाधव ने समय के साथ बढ़ती एम्स की सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Inpatient beds in Delhi AIIMS increased by 30 percent and OT services by 40 percent
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

मरीजों की सुविधा के लिए एम्स में पिछले दो साल में इनपेशेंट बेड 30 फीसदी से अधिक बढ़े हैं। वहीं गहन देखभाल और ऑपरेशन थियेटर की सेवाओं में करीब 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। इनके बढ़ने से एम्स में रोज आने वाले हजारों मरीजों का इंतजार कम होगा।

विज्ञापन


दरअसल, एम्स ने बुधवार को अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव गणपत राव जाधव ने समय के साथ बढ़ती एम्स की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एम्स दुनिया में शीर्ष रैंक वाले चिकित्सा संस्थानों में से एक है। राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के बाद से लगातार सातवें वर्ष एम्स को भारत के चिकित्सा संस्थानों में नंबर एक स्थान दिया गया है। एम्स अब स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा कॉलेज नेटवर्क (एनएमसीएन) के राष्ट्रीय संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है। एम्स में स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है। 
विज्ञापन


इस केंद्र से राष्ट्रीय कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए छाती के एक्स-रे के मूल्यांकन, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी का शीघ्र पता लगाने और त्वचा के घावों की पहचान के साथ-साथ अन्य उपकरणों के लिए एआई आधारित समाधान विकसित होंगे। यहां पर सबसे बड़ा रोबोटिक सर्जरी कौशल प्रशिक्षण केंद्र भी बनने वाला है। एम्स ने 2200 कमरों वाला एक नया छात्रावास परिसर बनाने की योजना बनाई है, जिसकी अनुमानित लागत 900 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक और नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग के शुरू होने पर 2 साल में इनपेशेंट बेड में 30 फीसदी से अधिक और गहन देखभाल व ऑपरेशन थियेटर की सेवाओं में 40 फीसदी की वृद्धि हुई। एम्स केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान भी चलाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास सहित छात्रों और कर्मचारियों को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। 

प्रदूषण से निपटेगा एम्स
एम्स में समारोह के दौरान सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन कलाइसेल्व ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ अच्छा मिलेगा। प्रदूषण से फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा आ रहीं हैं।

शिकायत या सुझाव के लिए पोर्टल एम्स को लेकर कोई शिकायत या सुझाव देने के लिए संतोष पोर्टल तैयार किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए रियल टाइम डैशबोर्ड के साथ आपातकालीन विभाग के लिए ट्राइएज रजिस्टर वेब एप्लिकेशन विकसित किया गया है।

दमकल केंद्र शुरू 
मंत्री ने एम्स में एक फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इसमें छह लोगों की मैनपावर होगी। यह किसी भी मेडिकल संस्थान के लिए विशेष रूप से पहला ऐसा स्टेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed